महाबलेश्वर(Mahabaleshwar) एक मन को लुभाने वाली जगह

भारत एक ऐसा देश है जिसमे की हर तरह की खूबसूरतियां आपको देखने को मिलती है, इस देश में आपको हर राज्य में एक अलग ही विशेषता देखने को मिलेगी जिसमे की एक राष्ट्र है महाराष्ट्र, आज हम महाराष्ट्र के ऐसे ही एक विशेषता भरे ठंडे शहर (Mahabaleshwar)की विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं महाबलेश्वर के बारे में|

महाराष्ट्र में वैसे तो एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन है, उनमें से एक है महाबलेश्वर जोकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाला स्थल है|महाबलेश्वर सह्याद्री की पर्वतपर बसा हुआ है, यह शहर धार्मिक पवित्रता से भी भरपूर है,क्योंकि यहां हिंदू देवताओं के मंदिर भी है, इसलिए लोग इसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी मानते हैं|

यहां का आनंददाई वातावरण

mahabaleshwar

महाबलेश्वर का वातावरण वैसे तो हमेशा ही ठंडा और फ्रेश रहता है, आप यहां गर्मियों के मौसम में ही ज्यादा आनंद ले सकोगे, यहां का हरे भरे पेड़ शांतिपूर्वक वातावरण गांव की गलियां आपके मन को सुकून भरा एहसास दिलाता है|

प्रमुख स्थल

अर्थर सीट: आर्थर सीट एक ऐसा स्थल है जो की महाबलेश्वर की ऊंची जगह पर स्थित है जहां से आप महाबलेश्वर की खूबसूरती का नजारा बड़े आनंद से देख सकते हैं|

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ एक ऐतिहासिक जगह है जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण है,इस किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक इतिहास दर्ज कराया था, जिसमें कि उन्होंने अफजल खान का वध किया था, पर्यटक आज भी इस जगह को देखने आते हैं, जहां पर शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध किया था| इसलिए यह एक ऐतिहासिक जगह है|

एलिफेंटा पॉइंट: यह पॉइंट एक ऐसा पॉइंट है जिसकी रचना हाथी के आकार जैसे हैं|यहा का हरा-भरा नजारा बेहद हि खूबसूरत नजर आता है,इस पॉइंट को देखने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं|

कैनॉट पिक: यह पिक महाबलेश्वर की ऊंची जगह पर स्थित है, यहां से आप महाबलेश्वर के अद्भुत नजारे का अनुभव कर सकते हैं| आप यहां से प्रतापगढ़, कृष्णा घाटी आदि कई प्रकार के दृश्य आप यहां से देख सकते हैं|

वेना झील: यह एक बेहद ही सुंदर और मन को लुभावने वाली झील है, इस झील को मानव ने स्वयं बनाया है, महाबलेश्वर में पानी की कमी होना इस झील के बनाने के पीछे कारण है|यह झील महाबलेश्वर में पर्यटकों का प्रमुख स्थल है|

तपोला: यह गांव महाबलेश्वर के पास में ही स्थित है, इस गांव की नैसर्गिक सुंदरता और वातावरण खूबसूरत है| इस गांव को छोटा कश्मीर कहा जाता है| इस जगह के घने जंगल,अविस्मरणीय दृश्य और अद्वितीय नजारे आपके मन को मोह लेने को काफी है|

लिंगमाला झरना: यह झरना महाबलेश्वर के पर्यटकों की पहली पसंद है जो एक अद्भुत नजारा प्रदान करता है इस झरने की सुंदरता बहुत जल्दी से आपके मन को लेती है| यह झरना हरे-भरे जंगल से लबालब है और जंगल के बीच में यह झरना सुंदरता को और बढ़ाता है|

धार्मिक स्थल

महाबलेश्वर एक धार्मिक जगह के लिए भी जाना जाता है,यहा पर कई ऐसे मंदिर है जो इसे तीर्थ स्थल बनाते हैं|यह मंदिर पुरातन इतिहास से भरपुर है हिंदू धर्म में यह मंदिर बहुत मान्यता रखते हैं|

पंचगंगा मंदिर: यह एक पुरातन मंदिर महाबलेश्वर में स्थित है, यह मंदिर पांच पवित्र नदियों के संगम पर बना हुआ है, इसलिए इसे पंचगंगा मंदिर कहते हैं| इस मंदिर की रचना बेहद ही आकर्षक है, इसे पुरातत्व पत्थर से बनाया गया है इसलिए यह बेहद खास दिखता है|

कृष्णाबाई मंदिर: यह एक महाबलेश्वर का धार्मिक स्थल है इस मंदिर का नाम देवी कृष्णाबाई के नाम से रखा गया है, इस मंदिर की भी रचना और शिल्प कला इसे एक अनोखा मंदिर बनाते हैं और किसकी वजह से बहुत से पर्यटक इसे हर साल भेंट देते हैं|

महाबलेश्वर मंदिर: यह मंदिर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है, इस मंदिर को ज्योतिर्लिंग मंदिर में गिना जाता है, महाबलेश्वर में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मंदिर है| इस मंदिर के रचना भी पुरातन का दिया है इसलिए हम मंदिर एक आकर्षक केंद्र बनता है|

मन को लुभाने वाला आपके लिए मनमोहक स्थल

महाबलेश्वर वैसे तो ठंडी जगह का शहर है जैसे आप गर्मियों में भेज दे तो ज्यादा बेहतर लगता है क्योंकि गर्मियों में यह शहर आपको ठंडे वातावरण का एहसास कराएगा क्योंकि यह जगह बेहद हि ठंडी है| आपके यहां आने के लिए आवश्यक सामग्री लानी होगी जिससे आपकी यात्रा अच्छी हो इस जगह पर आपको रहने के लिए अच्छे होटल भी उपलब्ध है जो कि आप बजट के अनुसार ले सकते हैं|

अगर आप कोई शांत और मन को दिलासा देने वाली छुट्टी बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए महाबलेश्वर एक अच्छा विकल्प है,यहां का सुखद वातावरण, नैसर्गिक सौंदर्य और यहां के प्राचीन मंदिर आपके मन को अच्छा बनाने के लिए काफी है|

Leave a comment